Showing posts with label #Hindi. Show all posts
Showing posts with label #Hindi. Show all posts

Wednesday, June 11, 2025

चयन: Choice

कभी मन किया है? 

कभी मन किया है - मीठी रूई जैसे उन बादलों को थोड़ा चखने की?

कभी मन किया है - उन मुलायम बादलों पर लेट कर उन्ही बादलों को ही ओढ़कर उन्ही पर एक मासूम झपकी लेने की?

लेकिन याद रखें, ये फुज्जीले बादल नरम, हल्के और बेहद मुलायम दिखाई देते हैं, लेकिन इनके अंदर भी एक महासागर की क्षमता छिपी होती है।

यह बादल अगर गरजने पर आ जाए तो सारी दुनिया ही पिघला दे, लेकीन धीमी आँच पर बरसे, तो धरती को अपनी सौंधी खुशबू भी याद दिलादे। 

कोमलता एक चुना हुआ विकल्प है, कमजोरी नहीं।

/ 6
: 99
#D5June
====================================
A Loose Translation: 

Have you ever felt like tasting those sweet cotton-like clouds?

Have you ever felt like lying down on those soft clouds, covering yourself with those clouds and taking an innocent nap on them?

But remember this - these fluffy clouds may look soft, light and squishy, but they have the immenseness of the ocean hidden inside them.

If these clouds thunder, they can melt the whole world, but if they rain gently, they can remind the earth of its sweet fragrance (petrichor).

Softness is a choice, not a weakness.

/ 6
: 87 
#D5June
====================================
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved

Thursday, May 22, 2025

मैं आर्टिस्ट नहीं

पता है मुझे,
मुझ में आर्टिस्टों वाली वह बात नहीं ।

ना अपना, या किसी का दुख लिखती हूं।
ना बेबसी, ना दिल टूटने का किस्सा लिखती हूं।
ना फ़िक्र, ना अपने जिंदगी का वह हिस्सा लिखती हूं।

जिसे सुनकर किसी का दिल करहा उठे,
ना वह लिखती हूं ।
ज़माना जिस लिखावट को कलाकार की दस्तख़त माने,
वह भी कहाँ लिखती हूं!

तो किस बात पर ज़माने से,
कला का कोई भी ख़िताब मांगु?
किस मुंह से कला की इस नगरी में,
अपना छोटा सा भी हिस्सा मांगु?

हां, लिखती हूं मैं, पर तब...
जब रूह बेचैनी में क़रार ढूंढे।
हां, लिखती हूं मैं...
पर खुशी का नज़राना, उम्मीद की आरजू,
हसीन यादों की गुनगुनाहट लिखती हूं मैं।

कि शायद... कभी कोई ढूंढते हुए आ जाए।
कि शायद... कोई पलभर खोकर, खुद से मिल जाए।
कि शायद... कभी कोई ग़मों के शोर में,
हँसी का सुर सुनने आ जाए।
कि शायद, शायद...मायूस आंखों के भीड़ में, 
कोई अपने हिस्से के सपने बुनने आ जाए।

अगर उस कोई एक चेहरे को आशा मिल जाए,
पूरा पल भर ना सही, आधा पौना भर भी वह खिल जाए।

तो ना हुई कलाकार मैं, फिर भी कोई ग़म नहीं।
आर्टिस्टों में ना रहे कभी मेरा नाम,
उसका भी कोई शिकवा नहीं।
गुमनामी में रहलु, जिलुं, और खो जाऊँ, 
उसका भी गिला नहीं।
उस पौने पल के लिए सब कुर्बान,
और उसका तिल भर का भी अफ़सोस नहीं।

हां, मैं आर्टिस्ट नहीं।
मुझ में आर्टिस्टों वाली वह बात नहीं। 
मुझ में आर्टिस्टों वाली कोई भी बात नहीं।

/ 36
: 252

P.S. The loan word "आर्टिस्ट" (artist) has been intentionally used instead of the Hindi word "कलाकार".
====================================
A Loose Translation: 

I am not an Artist


I am aware
That I have no qualities
That an artist must possess. 

I do not write 
Of my own or someone else's sorrow,
Nor do I write about vulnerability,
Nor of stories of heartbreak.
I do not write of worries,
Nor do I write about that part of my life, 

Which can make a heart sigh,
I don't even write of those aspects
That the world deems 
To be an artist's signature!

So, why on earth,
Should I ask of the world 
To bestow any title of art?
How could I look 
For even a meager dwelling
In this vast elaborate city 
Of art and artists?

Yes, I do write, 
But only when the soul seeks peace 
In disquietude.
Yes, I do write, 
But I write of the gift of happiness, 
A wish for hope, 
And of the hum 
Of beautiful memories.

Maybe someday, 
Someone comes searching for it.
That maybe someday, 
One discovers oneself,
After getting lost here
For a moment. 
That maybe someday
Someone comes to rejoice 
In the rhythm of laughter 
Amidst the noises of sorrow. 
That maybe, just maybe...
In the crowd of disappointed eyes, 
Someone would come 
To weave a utopia, of their share of dreams.

If that one face finds hope,
If not for a whole moment, 
Even if it blossoms 
For even a fragment of a moment.

Then I am okay 
Being not an artist;
I would sacrifice it a million times over,
I wouldn't have an ounce of grief.
I wouldn't lament 
Even if my name is never counted 
Amongst those of artists.
I shall live in obscurity 
Live and ultimately get lost some day,
Even then, I would not repine. 
I would gladly sacrifice everything 
For that fragment of a moment, 
And I wouldn't have 
Even an iota of regret for that.

Yes, I am not an artist.
I don't have that quality of an artist.
I don't have any quality of an artist.

/ 63
: 324

====================================
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved

Monday, April 28, 2025

वक्त बेवक्त

जो अब नहीं, वह वक्त, वक्त नहीं ।
पर जब 'अब' ही अब नहीं,
तब वक्त बेवक्त की कोई कहानी नहीं ।

तमाम लम्हे जो गुजर गए,
उन में वक्त की बेवक्तियाँ भी 
सलाम लेकर चले गए।
और वो लम्हे जो शायद होंगे कभी,
उन में भला वक्त शिकन डालेगा कैसे, क्यों कभी?

तो जो है, वो है... बस है ।
लिखना है तो अभी लिख लो अपनी कहानी कोई ।
क्योंकि हर वक्त वक्त है, बेवक्त नहीं ।

/ 11
: 141

N.B. Based on (and inspired by) the concepts of Quantum Mechanics and Multiverses, albeit in an extremely abstract way.
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved

Saturday, April 26, 2025

खोज में मैं

मैं अगर कभी मैं ही ना रह पाऊँ 
अपनी परछाईयों में अगर मैं ही खो जाऊँ 
क्या ढूँढ लेगी मेरी रोशनी यूँही मुझको मुझ में 
या उसके लिए सपनो का एक रोशनदान बनाऊँ 

पर मैं कागज का बेमतलब सा कोई फूल नहीं 
के बिन कहानी बिन खुशबू के मैं यूँही खो जाऊँ 
मैं हूँ भिनी सी वो अनोखी अनसुनी गमक 
के हवा के मुस्काती साँसो में मैं यूँ सज जाऊँ 

बारिश की बूंदो में मैं सौंधी सी महक छुपाऊँ 
आसमान से रंग लेके मैं दरिया में मिल जाऊँ 
उस तेज दरिया के किस्सों में भी मैं बस जाऊँ 
उन कहानीयों के हिस्सों में भी मैं रो-हस पाऊँ 

पर उन में शामिल होके भी मुझको मुझ में ही पाऊँ 
इस कथानक की कथा बादलों की स्याही में लिख जाऊँ 
मैं हूँ अब भी जब है रोशनी और वह परछाई भी 
रोशनी की परछाई और परछाई की रोशनी में मैं खुद को पाऊँ 

/ 16
: 290
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved

Sunday, April 6, 2025

हैं खानाबदोश वो

टिमटिमाती तारों की
उन रोशनी की हर रेशे से पुछो,

या लहराती हुई हवा की
खुसबू में छिपे हर नज़्म से पुछो,

हैं किस्से कई जगहों के
हर मोड में शामिल मगर,

हैं खानाबदोश वो, उन किस्सों की
मंजिल का पता ना उनसे पुछो ।

                  कहीं सपनें नींदों में छुपती हैं,
                  पर बादल अपने सपने
                  अपनी आवाज में लिये चलते हैं,

                  कहीं आशाएँ मंजिलों में तय रह जाती हैं,
                  पर लहरें अपनी आशाएँ
                  अपनी रूह में बसाये चलती हैं,

                  हैं रास्तें कई, दिशायें कई,
                  बिन ठीकानों के मंजर कई मगर,

                  हैं खानाबदोश वो, वह अपना घर
                  अपने दिल में लिये चलते हैं ।

उनकी ज़िक्र में थोड़ी आशाएँ
हमने भी रूह में बसा ली,

उनकी निगाहों के उजालों में थोड़े सपने
हमने भी गीतों में बुन ली,

उनकी खुशबू की लहरों में
एक-आध पंक्तियां हमने भी चुन ली,

उन मुस्काती नज़ाकत में थोड़ी रोशनी
हमने भी रेशों में पिरो ली।

हैं खानाबदोश वो, कुछ बात तो है उन राहों में,
हमने भी खानाबदोशी से दोस्ती कर ली ।

/ 28
: 165
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved

Thursday, January 16, 2025

Raahi Chaand


महकी हुई सन्नाटों में वो चाँद आहें भरता है आज भी 
महफ़िलों के उन चँद रंगों को वो निहारता है आज भी 
हैं ये दिन हसीन और शामें जवाँ अब भी मगर 
नर्म मुस्कानों में वह बातें याद करता है आज भी 

थे कुछ अनकहे से लफ्ज़ अब भी बाकी शायद 
उन लफ्ज़ों की शिकायत निगाहों से करता है आज भी

नज़र की नज़ाकत चाहे पलकों से घिरे रहें मगर 
तारों को रोशनी के किस्से बेबाकी से सुनाता है आज भी 

किस्तों में बादलों से मिलना होता है कभी कभी मगर 
उनसे समंदर का हाल-ए-दिल वो पूछ लेता है आज भी 

वह लहरें जो बेक़रारी में क़रार ढूँढती थीं तब 
उनके शिकवे में दास्तानों की गूँज सुनता है आज भी 

कुछ कहानीयों में राहों का आगाज़ रहता होगा शायद 
हर कहानी के मोड़ में जाने क्या राह तलाशता है आज भी 

रास्तों मे अक्सर भटकते होंगे राही मगर 
पर क्या भटका राही मंजिलो से ख़फ़ा रहता है आज भी? 
Copyright © 2025 One Life To Live. All Rights Reserved


Sunday, April 21, 2024

Ek Baar Aur

वह सिर्फ एक तस्वीर थी
या तसव्वुर की कोई परछाई,
मालूम न था मुझे ठीक से,
फिर भी ...
एक बार और मुड़ के देखने की इच्छा हुई  ।

है वही आसमान सी खुशबू
आंखों में कशिश...जैसे सागर की गहराई,
शायद हजारों बार देखा,
फिर भी...
एक बार और मुड़ के देखने की इच्छा हुई ।

लबों पे वह दिलकश हंसी
जिससे नवंबर की धूप भी थी शरमाई,
भला भूले वह कैसे कोई,
फिर भी...
एक बार और मुड़ के देखने की इच्छा हुई ।

================================================

English Translation:

Was it just a picture
Or a figment of my imagination 
I was not too sure
Still..
I wished to see it once more.

I could smell the fragrance of the sky in there
Those alluring eyes...feels like the depths of the ocean
Have witnessed it a thousand times maybe
Still...
I wished to see it once more.

The lips adorned that charming smile
Which makes even the November sunshine to shy away (or feel less confident)
Who would ever forget that
Still...
I wished to see it once more.

================================================
Copyright © 2024 One Life To Live. All Rights Reserved

Wednesday, December 6, 2023

Hawaa ki Manzil

Dhuan dhuan dopaharon mein
Balkhaati hui raahon mein
Hawaa se pucha log tamaam ne
Bata zara hawaa... teri manzil ka pata

Muskuraake boli sehmi hawa
Duniyadari mein khwab aur
Khwab mein duniya tamam dhundte ho
Safar ke aashiqon ko
Bhala manzil ka pata kyun puchte ho 























Copyright © 2023 One Life To Live. All Rights Reserved



About Me

My photo
As a blogger, one of the things I am often asked is "How/ When did you get started with all this?" For as long as my memory takes me back, I have always found myself pondering about a plethora of things. I have always loved reflecting on the small but wonderful aspects of life. Ipsita Contemplates has been very special and I love to get the opportunity to share my musings, my thoughts, and my perceptions with you. It is also a way to appreciate the essence of Life!